Poetry
कविता सेतु प्रकाशन के सबलतम पक्षों में से एक है। अपने समय के अनन्यतम रचनाकारों की कविताओं को प्रकाशित करने का गौरव हमें प्राप्त है। अशोक वाजपेयी, ज्ञानेन्द्रपति, विष्णु खरे, मंगलेश डबराल, मदन कश्यप से होते हुए यह श्रृंखला नवीनतम कवियों तक आती है। कविताएँ जो आपको आपके समय से जोड़ती हैं, चेतना सम्पन्न बनाती हैं व संवेदनशील व्यक्ति के रूप में आपका परिष्कार करती हैं। सेतु प्रकाशन उन्हें प्रमुखता से प्रकाशित करता है।