Author details

Pallav
राजस्थान के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिवार में 2 अक्टूबर को जन्म। शिक्षा-पी-एच. डी., एम.ए. हिन्दी। गद्य आलोचना में विशेष रुचि। 'कहानी का लोकतन्त्र' और 'लेखकों का संसार' शीर्षक से दो पुस्तकें। 'मीरा : एक पुनर्मूल्यांकन', 'गपोड़ी से गपशप', 'एक दो तीन' और 'अस्सी का काशी' शीर्षक से सम्पादित पुस्तकों का प्रकाशन। तीन खण्डों में असगर वजाहत रचना-संचयन का सम्पादन। 'मैं और मेरी कहानियाँ' शीर्षक से हिन्दी के दस प्रतिनिधि युवा कथाकारों के दस कहानी-संग्रहों एवं अजितकुमार रचना संचयन ‘अँजुरी भर फूल’ का सम्पादन। साहित्य-संस्कृति के विशिष्ट संचयन ‘बनास जन' का विगत बारह वर्षों से सम्पादन। भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता का युवा साहित्य पुरस्कार, वनमाली सम्मान, आचार्य निरंजननाथ सम्मान, राजस्थान पत्रिका सृजन पुरस्कार, पाखी आलोचना सम्मान सहित कुछ और पुरस्कारसम्मान। सम्प्रति-दिल्ली के हिन्दू कॉलेज में अध्यापन।