Author details

SAdhna Shiledar
साधना शिलेदार हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की सुप्रसिद्ध गायिका तथा अध्येता हैं। वसन्तराव नाईक शासकीय कला एवं समाजविज्ञान संस्था, नागपुर (महाराष्ट्र) में वह संगीत का अध्यापन कर रही हैं। ख़्याल गायकी में उन्होंने पीएच-डी प्राप्त की है। सुरसिंगार संसद, मुम्बई ने उन्हें उनकी गायन कला के लिए 'सुरमणि' उपाधि से नवाज़ा है। गायन की शिक्षा उन्हें पिता डॉ. विवेक गोखले से प्राप्त हुई है। आगरा घराने के गायक पं. मनोहरराव कासलीकर जी से तथा ग्वालियर घराने के गायक पं. चन्द्रशेखर रेले जी और विदुषी आरती अंकलीकर-टिकेकर जी से उन्हें लम्बे समय के लिए गायन की तालीम प्राप्त हुई। साधना शिलेदार ने देश के कई संगीत समारोहों में अपने गायन की प्रस्तुति की है। अपने कार्यक्रमों में वह ख़्याल गायकी के साथ उपशास्त्रीय संगीत, निर्गुणी भजन तथा नाट्य संगीत को भी प्रस्तुत करती आयी हैं। उन्होंने विशिष्ट विषय पर केन्द्रित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये हैं, इनमें पं. कुमार गन्धर्व पर केन्द्रित 'निर्भय निर्गुण', सुश्री किशोरी आमोणकर पर 'स्वरार्थरमणी', आदि कुछ उल्लेखनीय प्रस्तुतियाँ हैं। संगीत से सम्बन्धित विषयों पर उन्होंने लेखन किया है। विदर्भ के 41 बन्दिशकारों की 200 बन्दिशों का उनका संकलन सीडी के साथ कहत गुनिजन' नाम से 2013 में प्रकाशित हुआ है।