Mohan Rana

ब्रिटेन के बाथ शहर के निवासी मोहन राणा के अब तक आठ कविता-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। दो द्विभाषी संग्रह अंग्रेज़ी में अनुवादों के साथ पोयट्री ट्रान्सलेशन सेन्टर, लन्दन द्वारा प्रकाशित हुए हैं। त्रिभाषी कविता-संग्रह स्लोवेनिया में 2020 में प्रकाशित हुआ। प्रतिनिधि कविताओं का संग्रह 'मुखौटे में दो चेहरे' प्रकाशनाधीन। कई पत्र-पत्रिकाओं और सम्पादित संग्रहों में कविताएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। अंग्रेजी के अलावा कविताओं के अनुवाद मराठी, नेपाली, इतालवी, स्पहानी, पुर्तगाली, स्लोवेनियन, क्रोएशियन, बेलारूसी और जर्मन में भी हुए हैं।