Arunhota

जन्म : 1965, गाँव केशलपुरा, जिला सोनपुर (ओडिशा) में। शिक्षाः बी.ए. (ऑनर्स), एम.ए. (हिंदी) और पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त। भाषा विमर्श पत्रिका के संपादक। कृतियाँः ब्रजबुलि की भाव-संपदा; तुलनात्मक साहित्य : हिंदी और ओडिशा के परिप्रेक्ष्य में आधुनिक हिंदी कविता : युगीन सन्दर्भ: कविता का समकालीन प्रमेय; भूमण्डलीकरण, बाज़ार और समकालीन कहानी आदि। ओड़िया से हिंदी में अनूदित तीन पुस्तकें भी प्रकाशित। ‘तिमिर में ज्योति जैसे’ कोरोनाकालीन कविता संचयन का संपादन। पुरस्कारः आलोचना के लिए साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का अखिल भारतीय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार, प्रथम गोपाल राय स्मृति समीक्षा सम्मान और लमही सम्मान से सम्मानित। सम्प्रति : पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय, बारासात, कोलकाता में हिंदी के अध्यक्ष एवं आचार्य।