Author details

Girdhari lal vyas
जन्म 18 फरवरी, 1924 को भीखादेवी-आनंदस्वरूप के यहाँ हुआ। राजस्थान शिक्षा सेवा से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए व्यास राजस्थान शिक्षक संघ के संस्थापक सदस्य थे। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वामी कुमारानंद से सम्पर्क के बाद वे गांधीवाद से मार्क्सवाद की ओर प्रवृत्त हुए। सम्पादक, लेखक, विचारक, संगठनकर्ता व्यास की भारतीय दर्शन में भौतिकवाद एवं स्वतंत्रता सेनानी शौकत उस्मानी पर लिखी पुस्तकों के अतिरिक्त उनके आलेख शैक्षिक, साहित्यिक एवं राजनैतिक पत्रों में प्रकाशित हुए। 3 सितम्बर, 2010 को व्यास का निधन हो गया।