Author details

Hemant shesh
हेमन्त शेष 28 दिसम्बर, 1952 को जयपुर में जन्म। एम.ए. (समाजशास्त्र) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से 1976 में। प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें : ‘जारी इतिहास के विरुद्ध' (लम्बी कविता)- (1973), 'बेस्वाद हवाएं' (कविमोनोग्राफ), 'घर-बाहर' (कविता संकलन), 'कृपालसिंह शेखावत' (कलाकार-मोनोग्राफ) राजस्थान ललित कला अकादमी (1984) जयपुर, 'वृक्षों के स्वप्न' (कविता संकलन), 'नींद में मोहनजोदड़ो' (कविता संकलन), 'अशुद्ध सारंग' (कविता संकलन), 'कष्ट के लिए क्षमा' (कविता संकलन), 'रंग अगर रंग हैं' (कविता संकलन) (1995), 'कृपया अन्यथा न लें' (लम्बी कविता) (1998) जयपुर, 'आप को यह जानकर प्रसन्नता होगी' (कविता संकलन)-(2001), 'जगह जैसी जगह' (कविता संकलन)- (2007), 'बहुत कुछ जैसा कुछ नहीं' (कविता संकलन)-(2008), 'प्रपंच-सारसुबोधिनी' (कविता संग्रह)-(2010) 'कला-प्रयोजन': 'पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र', उदयपुर की द्विभाषी त्रैमासिक पत्रिका का सम्पादन सन् 1995 से आज तक।