Devesh Path Sariya

जन्म: 11 फ़रवरी 1986। शिक्षा: भौतिक शास्त्र में पी-एच. डी. (खगोल विज्ञान), स्टार क्लस्टर्स एवं एक्स्ट्रासोलर प्लैनेट्स पर शोधरत। कविताएँ तथा अन्य विधाओं की रचनाएँ प्रकाशित। पुस्तकें: नूह की नाव (2021) : प्रथम कविता संग्रह साहित्य अकादेमी, दिल्ली; हकीकत के बीच दरार (2021) : वरिष्ठ ताइवानी कवि ली मिन-युंग के कविता संग्रह का हिन्दी अनुवाद। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में-अनेक भाषाओं में कविताओं का अनुवाद। सम्प्रति: ताइवान में खगोल शास्त्र में पोस्ट डॉक्टरल शोधार्थी। मूल रूप से राजस्थान के राजगढ़ (अलवर) से सम्बन्ध।