Author details

H S Shivprakash
साहित्य अकादमी व संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत एच एस शिवप्रकाश ने कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये हैं। उनकी कविताओं व नाटकों की पुस्तकों के अनुवाद कई भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पैनिश, इटालियन व अरबी भाषाओं में भी हो चुके हैं। साहित्य, नाट्यशास्त्र, सौंदर्यशास्त्र तथा अनुवाद के विद्वान एच.एस. शिवप्रकाश साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के जर्नल, इंडियन लिटरेचर के संपादक भी रह चुके हैं। सम्प्रति : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली के 'स्कूल ऑफ आर्टस एण्ड एस्थैटिक्स' विभाग में आचार्य हैं।