Kishan Patnayak

किशन पटनायक (1930-2004)। भारत में समाजवादी आन्दोलन के प्रमुख व्यक्तित्व। युवावस्था से ही समाजवाद में गहरी आस्था। लगभग पाँच दशक तक सक्रिय राजनीतिक जीवन। लोकसभा के सदस्य (1962-67)। 1972 में लोहिया विचार मंच की स्थापना से जुड़े। बिहार आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका। समता संगठन और समाजवादी जनपरिषद् के सहसंस्थापक। किसान आन्दोलन समेत जन-आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी। राजनीति के अलावा साहित्य और दर्शन में भी गहरी रुचि। ओड़िया, हिन्दी और अँग्रेजी में लेखन। लोहिया के साथ मैनकाइंड के सम्पादक मण्डल में रहे। हिन्दी पत्रिका सामयिक वार्ता के मृत्युपर्यन्त प्रधान सम्पादक।