Shobha Narayan

अँग्रेजी में एम. ए., एम-फ़िल. दिल्ली विश्वविध्यालय से। भारतीय तुलनात्मक साहित्य में विशेष रुचि और उसपर काम। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्रेयी कॉलेज से एसोसिएट प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त। 2005 से हिन्दी में लिखना आरम्भ किया। कहानियाँ हिन्दी की विशिष्ठ पत्रिकाओं में स्थान पा चुकी हैं। कुछ कहानियाँ भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनूदित और प्रकाशित। हिन्दी में दो कहानी-संग्रह प्रकाशित। राजस्थान पत्रिका के सृजनात्मक साहित्य के अन्तर्गत कहानी के लिए 2009 का प्रथम पुरस्कार।