Author details

Ratankumar Shambharia
जन्म: 6 जनवरी, सन् उन्नीस सौ छप्पन, गाँव-भाड़ावास, जिला-रेवाड़ी (हरियाणा)। पिछले 40 वर्षों से राजस्थान में। शिक्षा: एम. ए. बी. एड., बी. जे. एम. सी.। सम्मान: नवज्योति कथा सम्मान। सहारा समय कथा चयन प्रतियोगिता, 2005 में पुरस्कृत, चपड़ासन कहानी के लिए उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित। कथादेश अखिल भारतीय हिन्दी कहानी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार-2007 बिपर सूदर एक किने कहानी पर। राजस्थान पत्रिका सृजनात्मक पुरस्कार-2007 खेत कहानी पर। वर्ष 2014 का हरियाणा गौरव सम्मान। 2017 में मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा का सुब्रह्मण्य भारती साहित्य पुरस्कार।