Author details

Naveen Rangiyal
नवीन रांगियाल का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ। वे पेशे से पत्रकार है। नई दुनिया, लोकमत समाचार, प्रजातन्त्र और दैनिक भास्कर जैसे राष्ट्रीय अखबारों में सेवाएँ दे चुके हैं। फिलहाल दुनिया के सबसे पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम के इंदौर में अससिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर नियमित लेखन। अपने ब्लॉग औघट घाट पर इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिक पर भी नियमित लेखन। पत्रकारिता के साथ ही साहित्य में रचनात्मक लेखन के लिए उन्हे मध्यप्रदेश के स्टेट प्रेस क्लब के शब्द ऋषि पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।